बूथ तक संगठन की पकड़ मजबूत करने में जुटा हम
गया, अक्टूबर 3 -- हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को पंचायत से बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर शनिवार को टनकुप्पा प्रखंड में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और बूथ स्तर पर जिम्मेदारी तय करने पर चर्चा हुई। पंचायत और बूथ स्तर पर अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पार्टी सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार भारती समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.