बूथ जीता तो समझो बसपा की सरकार बनी
कानपुर, मई 25 -- कानपुर। बसपा कानपुर मंडल के पदाधिकारियों ने बूथ गठन और इसकी संरचना को सुदृढ़ बनाने को मंडल स्तर पर समीक्षा की। पूर्व एमएलसी व मुख्य अतिथि डॉ विजय प्रताप व सूरज सिंह जाटव ने कहा कि बूथ जीतने के फार्मूले पर कार्यकर्ता जुट जाएं। बूथ जीता तो समझो बसपा की प्रदेश में सरकार बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान बसपा सुप्रीमो का आशीर्वाद लेकर आए आशीष कश्यप ने अपने सैकड़ों युवा साथियों के साथ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए। यहां मुख्य मंडल प्रभारी संजय गौतम, अनिल पाल, बौद्ध प्रिय गौतम, नरेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र संखवार, ताराचंद कुरील, मनीष कमल, अमित गौतम, कुलदीप कुमार, राम शंकर, सुनील भारती, राम नारायण निषाद, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.