बूथ जीता तो चुनाव जीता, संगठन महामंत्री ने दिया जीत का मंत्र
अमरोहा, जुलाई 15 -- अमरोहा, संवाददाता। भारतीय जनता партия के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को अमरोहा में मुरादाबाद कमिश्नरी के जिलाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा शक्ति केन्द्र संयोजकों के साथ अलग-अलग संवाद और बैठकें कीं। धर्मपाल सिंह ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की विजय रणनीति पूरी तरह बूथ केंद्रित होगी। बूथ जीता तो चुनाव जीता के फॉर्मूले पर काम करते हुए प्रत्येक बूथ को सुदृढ़ बनाया जाए ताकि वह भाजपा की विजय का अभेद्य दुर्ग बन सके। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष की त्रिवेणी के माध्यम से निरंतर संवाद, समन्वय और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली ही मजबूत बूथ का आधार बनेगी। यह भी पढ़ें- सपा के गढ़ में सत्ताइस सीटों पर भाजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.