बूथ की मजबूती से ही मिलेगी 2027 में जीत
बरेली, जुलाई 14 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बरेली कमिश्नरी के शक्तिकेंद्र संयोजकों, मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, निवर्तमान पदाधिकारियों और अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर संगठन की चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन, माइक्रोमैनेजमेंट, अनुशासन और समयबद्ध कार्यशैली ही भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाएगी। धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ और मंडल के बीच शक्ति केंद्र सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को बैठक में डायरी के साथ उपस्थित होने, बूथ गतिविधियों का नियमित रिकॉर्ड रखने और योजनाओं की सतत समीक्षा व फॉलोअप करने की कार्य संस्कृति विकसित करनी होगी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कार्यकर्ताओं को दिया ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.