गाजीपुर, मार्च 16 -- गाजीपुर, संवाददाता। महर्षि शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान खड़बाडीह में जखनियां विधानसभा के मनिहारी द्वितीय मंडल की कार्यशाला हुई। इसमें जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने बूथ प्रबंधन विषय पर कहा कि बूथ की मजबूती की पार्टी असली ताकत है। जब बूथ का प्रबंधन समुचित और व्यवस्थित रहेगा तभी हम चुनावों को लड़ने और जितने का काम करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुमित तिवारी ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव जीतने के लिए कार्य नहीं करती है वरन भारत माता को परम वैभव तक ले जाने के कार्य करते हैं। आज अनेको प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। पूर्व जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता ने छठवें सत्र सोशल मीडिया, एआई और सरल ऐप" विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी के य...