देहरादून, अप्रैल 6 -- धर्मपुर विधानसभा' में भाजपा के 'केदारनगर मण्डल' में सोमवार को आयोजित 'पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' के एक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप मे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने बूथ प्रबंधन विषय पर कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व संगठन के कार्य विस्तार, उसकी मजबूती एवं प्रभावी कार्य पद्धति के विषय में विस्तार से चर्चा की। सचिन गुप्ता ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी भाजपा को शिखर पर पहुंचाने वाले बूथ कार्यकर्त्ता ही हैं, इसीलिए बूथ कार्यकारिणी पर सक्रिय कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। बूथ मजबूत होगा तो निश्चित रूप से हम सब संगठन के साथ मिलकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को भी जन जन तक पंहुचा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.