पाकुड़, अप्रैल 8 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में स्थित भाजपा कार्यालय में फूलझिंझरी पंचायत के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय भगत ने की, जिसमें संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा अमित भगत, निताय दास, जलेशरी मुर्मू, सुशील मुर्मू सहित कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर अपने विचार साझा किए। अपने संबोधन में मंडल अध्यक्ष विजय भगत ने कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर बूथ कमेटियों को सशक्त बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती जमीनी स्तर से ही संभव है, इसलिए प्रत्येक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.