आदित्यपुर, मई 11 -- गम्हरिया, संवाददाता। सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी ने कहा कि सरायकेला विधानसभा के एक नंबर बूथ से विकास कार्य का शुभारंभ होगा। हुदू पंचायत के हाथनादा समेत आसपास के गांवों का प्राथमिकता के आधार पर विकास किया जाएगा। अब यह क्षेत्र सड़क, पेयजल, बिजली, विद्यालय समेत बुजुर्गों की पेंशन आदि से वंचित नहीं रहेगा। विकास को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बिजली समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा। क्षेत्र को आदर्श ग्राम बनाने का हर संभव प्रयास होगा। सांसद बनने के बाद मैं आभार जताने आई हूं। आपके सहयोग के बिना विकास संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- सतगावां पहुंची झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता, पीड़ित परिवारों से मिलींआजादी के बाद पहली बार ग्रामीणों ने देखा सांसद कांड्रा से करीब 30 किमी दूर जंगल एवं पहाड...