प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- दुर्गागंज, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज तहसील क्षेत्र के बभनमई स्थित प्रेम साधना पैलेस में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा के नेतृत्व में हुआ। जिसमें रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रयागराज के पूर्व महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह कुशवाहा रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बूथ की मजबूती ही पार्टी की जीत का आधार होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही भाजपा की पहचान: बृज...