बुलंदशहर, जुलाई 20 -- भारतीय जनता पार्टी के 22 जुलाई को आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को विधायक कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों की व्यापक समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत बूथ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से प्रत्येक बूथ तक संपर्क स्थापित कर अधिकतम कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।बैठक में दीपक शर्मा, जिला मंत्री पुष्कर, कुलदीप चौधरी, मधुर चौहान , अरविंद दीक्षित,ऊषा बंसल,सुरेश चंद शर्मा, ललित, त्रिवेश गुप्ता, टिनी भाटी, हरिओम डागर, पिंकी बोहरा सहित ...