बलरामपुर, जुलाई 19 -- गैसड़ी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में 22 जुलाई को पचपेड़वा में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी तेज हो गई है। इस क्रम में बालापुर मंडल में बैठक आयोजित कर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रभारी दयाराम प्रजापति ने करते हुए सभी शक्ति केंद्र संयोजकों को निर्देश दिया कि पचपेड़वा में आयोजित सम्मेलन में मंडल के सभी 59 बूथ अध्यक्ष अपनी-अपनी बूथ समितियों की सूची के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बूथ सम्मेलन की तैयारी के लिए बैठक संपन्न उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति बूथ स्तर के कार...