रामगढ़, मई 2 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कैंट मंडल अंतर्गत वार्ड नम्बर 7 के बूथ संख्या 64 के अध्यक्ष मुंशी राम नायक के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला इकाई में शोक की लहर व्याप्त है। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा परिवार ने एक समर्पित, निष्ठावान एवं निस्वार्थ कार्यकर्ता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि मुंशी राम नायक के निधन का समाचार सुनकर मैं अत्यंत स्तब्ध और दुःखी हूँ। उन्होंने सदैव संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में सम्पूर्ण भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.