दुमका, जून 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला द्वारा भागलपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलए-2 कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा दुमका जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने किया। मंच संचालन बीएलए 1 गुंजन मरांडी ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में गोड्डा के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल व प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सुनील सोरेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बरकट्ठा में भाजपा की एसआइआर को लेकर भाजपा की बैठककार्यकर्ताओं का संबोधन प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौ...