बाराबंकी, जून 29 -- रामनगर। प्रधानमंत्री के 'मन की बात' का प्रसारण रविवार को बूथ संख्या 168 ग्राम थाल खुर्द में एमएलसी अंगद सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ सुना। बूथ संख्या 173 तेलवारी पर प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम के उपरांत श्री सिंह ने कहा कि 'मन की बात' देशवासियों को प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है जिसमें समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति,स्वच्छता, जन भागीदारी जैसे विषयों पर प्रेरक संदेश दिए जाते हैं। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं न...