गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में शनिवार को आयोजित बूथ दिवस में लोगों का उत्साह दिखा, जबकि बिना मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई में भी अधिक संख्या में लोग पहुंचे। एईआरओ तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने 46 मतदाताओं को बुलाया था, जिसमें एक ही 32 मतदाता ही पहुंचे। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बेतियाहाता के मंगला मंदिर में बूथ का निरीक्षण किया। पार्षद विशजीत त्रिपाठी ने मतदाताओं को सुनवाई में आ रही समस्याओं के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...