फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलकर लौटे सपाइयों ने बुधवार को बूथों पर जाकर जानकारी की। जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि पार्टी नेतृत्व से दिशा निर्देश लेने के बाद एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी में पार्टी नेता जुट गये हैं। जिला महासचिव इलियास मंसूरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सदर विधानसभा के देवरामपुर बूथ संख्या 66, 67 पर मौजूद बीएलओ से एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी की। इस दौरान प्रधान पवन कठेरिया, सभासद मुदस्सिर खान, जुल्फिकार अव्वास जैदी, आफताव खान, गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...