गंगापार, फरवरी 22 -- एसआईआर महाअभियान के तहत रविवार को मेजा विधानसभा के रामनगर गांव में सभी दस बूथों पर बीएलओ डटे रहे। जिन्होंने सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर के डेढ़ बजे तक फार्म छह के 18 फार्म और फार्म 8 के एक फार्म तथा एसआईआर का भिन्नता फार्म जिसमें मतदाता का नाम,उम्र एवं पता और पिता तथा पति के नाम गड़बड़ थे उसके संसोधन का फार्म जमा किया। रविवार को रामनगर के बूथ संख्या 78 पर निशादेवी,79 पर सुनील कुमार विश्वकर्मा,80 पर अरुन सिंह,81 पर राजकुमारी, 82 पर विजयलक्ष्मी, 83 पर त्रियुगीनारायण यादव, 84 पर शशिदेवी, 85 पर सावित्री देवी, 86 पर उर्मिला देवी और बूथ संख्या 87 पर मीना कुशवाहा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.