बूथों पर जाकर मंडल प्रभारी करें बूथ कमेटी का सत्यापन
मैनपुरी, सितम्बर 1 -- भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष ममता राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पहुंचे जिले के प्रभारी अनिल चौधरी ने बूथ समिति सत्यापन और मंडल कार्य समिति सत्यापन को लेकर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों को जानकारी दी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा होने वाले आगामी कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की जानकारी देकर अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। जिला प्रभारी ने कहा कि बूथ कमेटी पार्टी की महत्वपूर्ण कड़ी है। बूथ समिति सत्यापन में समर्पित और मेहनती कार्यकर्ताओं को शामिल करें। अगर बूथ कमेटी मजबूत होगी तो पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह सेक्टरों पर जाकर सेक्टर संयोजकों से संवाद करें और मंडल की टीम को भी सक्रिय करें। यह भी पढ़ें- हम तेजी से विस चुनाव की तरफ बढ़ रह हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.