सोनभद्र, जनवरी 31 -- अनपरा,संवाददाता। प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में मतदाताओं का रूख बेहद उदासीन बना हुआ है। मतदाता पंजीकरण हेतु 31 जनवरी को कमोबेश सभी बूथों पर सुबह 11 बजे से ही हालांकि बूथ लेविल आफिसर मौजूद दिखायी दिये लेकिन मतदाताओं की संख्या बेहद कम रही। बूथ क्रमांक 228 की बीएलओ विनीता सिंह व बूथ 227 की बीएलओ संतोषी देवी ने बताया कि उनके बूथ की प्रकाशित सूची में से अभी तक क्रमश: कुल 180 व 218 मतदाताओं के नाम हटाये जा चुके है लेकिन अभी तक नाम जुड़वाने की गति बेहद ही कम है। महज 40-50 फार्म अभी तक जमा हुए है। बताया कि दावे और आपत्तियों के दााखिल करने की सीमा छ: फरवरी तक है। नोटिस भी मतदाताओं को जारी किये गये है लेकिन एआरओं के समक्ष निर्धारित प्रपत्र जमा करने लोग बेहद कम पहुंच रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...