हरदोई, नवम्बर 29 -- सांडी, संवाददाता। एसआईआर प्रक्रिया में तेजी लाने और वोटरों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर ब्लॉक क्षेत्र की ग्रामसभाओं से लेकर नगर पालिका के सभी बूथों पर रविवार की सुबह से एसआईआर सुगमता उत्सव कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी स्थानों पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। स्थानीय कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर संपर्क कर वोटरों के गणना प्रपत्र भरवाएं। उन्हें बीएलओ की मदद से बूथ पर सत्यापित कराएं। बीडीओ/एईआरओ काजल ने शनिवार को ही सभी सचिवों को गांवों में मुनादी कराने के निर्देश दिए थे। आज सुबह सात बजे से प्राथमिक एवं जूनियर स्कूलों के शिक्षक, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और सफाईकर्मियों की संयुक्त टीमें बूथों पर सक्रिय रहेंगी। ये टीमें वोटरों से गणना प्रपत्र एकत्र कर सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.