फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसके लिए पार्टी द्वारा बुधवार को तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के चित्रों का वितरण करते हुए कहा कि गुरुवार को जिले के हर बूथ पर सुशासन दिवस मनाया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मंडल एवं बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। देश में अंत्योदय एवं सुशासन की कल्पना को चरितार्थ कर भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति बनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.