बूथों तक पहुंची मतदाता सूची, राजनीतिक दल गुणा भाग में जुटे
हापुड़, अप्रैल 22 -- एसआईआर के बाद मतदाता सूची आने के बाद राजनैतिक दल अब गुणा भाग में जुट गए हैं। तीनों विधानसभा में हजारों वोट कम हुए हैं। सियासी नजरिए से देखें तो वोटों में आने वाली यह कमी हार-जीत का गणित बिगाड़ सकती है। लिहाजा सूची आते ही प्रमुख राजनैतिक दलों ने मंथन शुरू कर दिया है तो क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को भी दौड़ा दिया है। एसआईआर के बाद गढ़मुक्तेश्वर में हजारों मतदाता कम हुए हैं। हर बार सीटों पर कांटे की टक्कर फंसती है। हार-जीत के अंतर से ज्यादा वोट हर विधानसभा में कटे हैं, तो राजनैतिक दलों की नींद उड़ी हुई है। वजह साफ है कि एसआईआर में हर वर्ग के वोट कटे हैं। ऐसे में एसआईआर की सूची आते ही राजनैतिक दलों ने भी सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों को दौड़ा दिया है। बूथ एवं सेक्टर वार सूची इनको सौंपते हुए कटे हुए वोटों का ब्यौरा मांगा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.