सीतामढ़ी, फरवरी 3 -- शिवहर। विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुई। जिसमें विधान परिषद के तिरहुत क्षेत्र के मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन एवं मतदान केद्रों के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में डीएम द्वारा बताया गया कि 30 दिसंबर 2025 को प्रकाशित मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के अनुसार तिरहुत स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर जिले में कुल छह-छह मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव सहायक निर्वाची पदाधिकारी से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर तैयार किया गया है। तिरहुत स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता सूची में जिले के किसी भी मतदान केन्द्र पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.