महोबा, नवम्बर 24 -- महोबा, संवाददाता। एसआईआर सर्वे को लेकर चल रहे अभियान में अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया गया। अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ से सर्वे के कार्यो के बारे में जानकारी हासिल की। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर जिले भर में एसआईआर सर्वे के कार्यो की निगरानी के लिए अधिकारियों की टीम लगाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र ने बजरिया स्थित जकरियापीर बूथ में पहुंचकर बीएलओ से सर्वे के कार्यो को लेकर जानकारी हासिल की। आस पास के लोगों से फार्म मिलने सहित अन्य जानकारियां हासिल की। डी सी मनरेगा के द्वारा भी बूथों का निरीक्षण किया गया। पचपहरा स्थित बूथ में ताला लटका मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए जानकारी हासिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.