बूढ़े हो गए मंत्री, शिवसेना में उठने लगी एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनाने की मांग
नई दिल्ली, मई 29 -- शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने कहा कि पार्टी के मौजूदा मंत्री बूढ़े हो चुके हैं और पार्टी को युवा नेताओं को मौका देना चाहिए, जिससे एकनाथ शिंदे 2029 में फिर मुख्यमंत्री बन सकें। हिंगोली जिले की कलमनुरी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले बांगर ने यह टिप्पणी बृहस्पतिवार को पार्टी सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में निकाली गई 'शिवसंवाद' यात्रा के दौरान की।फोन नहीं उठाते मंत्री- शिवसेना विधायक शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बांगर ने पार्टी नेतृत्व से युवा नेताओं को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने यह भी दावा किया कि मौजूदा मंत्री फोन कॉल का जवाब नहीं देते। इससे पहले नांदेड़ में भी उन्होंने इसी तरह की शिकायत की थी। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, 'ये लोग बूढ़े हो गए हैं और ठीक से बोल, चल या सुन नहीं सकते। मैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.