गाजीपुर, अप्रैल 17 -- सैदपुर। नगर के प्राचीन बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित श्रीराम-लक्ष्मण-जानकी मंदिर में गुरुवार देर शाम माता जानकी और भगवान हनुमान की नव विग्रह प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह स्थापना पूर्व में खंडित हुई प्रतिमा के स्थान पर की गई। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उसके बाद भगवान की आरती उतारी गई, जिसमें हजारों भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक मंदिर मार्गों पर भक्तों की भीड़ बनी रही और 'जय सीताराम' के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। इस मौके पर व्यवसाई अविनाश बरनवाल, उद्योग व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.