बूढ़ी माता पूजा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
कटिहार, जून 29 -- समेली ,एक संवाददाता छोहार पंचायत के कुसियारी गांव स्थित विषहरी मंदिर परिसर में एक दिवसीय बूढ़ी माता पूजनोत्सव आयोजित किया गया। वार्ड सदस्य शंकर ऋषि , अरविंद यादव , सुनील जायसवाल , दुलालचंद ऋषि,ननकू , कनकू ऋषि , राहुल भारती आदि के नेतृत्व में 251 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। व्रती महिलाएं व कन्या मंदिर परिसर में एकत्रित होकर विधि विधान से पूजा पाठ कर कलश शोभायात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा के दौरान डूमर स्थित बरंडी नदी से जल भरकर गाजे बाजे के साथ आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान कन्याएं व महिलाओं ने उपवास रखकर गांव व परिवार के सुख समृद्धि का कामना की। यह भी पढ़ें- बूढ़ी माता पूजा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.