सोनभद्र, अप्रैल 10 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली जिले के मोरवा वार्ड क्रमांक 5 स्थित आदि शक्ति बूढ़ी माई मंदिर में एक बार फिर अज्ञात चोर मां के चांदी के चरण चिन्ह को चोरी कर फरार हो गए। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की बतायी जा रही है। मंदिर के पुजारी सरजू बैश्य ने बताया कि दोपहर लगभग 2 बजे तक चरण चिन्ह अपने स्थान पर सुरक्षित रखा हुआ था,शाम के समय मंदिर पहुंचे तो वह चरण चिन्ह गायब मिला। चार माह पूर्व भी मंदिर से मां की नथुनी चोरी हो चुकी है। उस समय मंदिर समिति द्वारा मोरवा थाने में नामजद मनोज साकेत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही चोरी की घटना की सूचना मंदिर समिति के द्वारा मोरवा थाने में दी गई है। धार्मिक स्थान पर बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.