बूढ़ी मां को गोद में उठाकर ले गए बेटा-पोता
गिरडीह, मई 21 -- बगोदर। इस तस्वीर में रिश्तों की वो ताकत दिखी जो उम्र और हालात से भी बड़ी होती है। एक साथ मां-बेटा और दादी-पोते के दो रिश्ते भावुक कर गए। चलने में असमर्थ बूढ़ी दादी को पहले पोते ने गोद में उठाकर श्रद्धांजलि स्थल तक पहुंचाया। फिर बेटा उन्हें गोद में लेकर घर ले गया। उम्र ढलने के कारण महिला चलने में असमर्थ है, लेकिन पति को श्रद्धांजलि देने की जिद ने उन्हें घर से बाहर खींच लाया। यह मार्मिक दृश्य बगोदर के मुंडरो पंचायत के पैसरा गांव का है। 20 मई को पंचायत के भूतपूर्व मुखिया स्व. अनंतलाल महतो की 14वीं पुण्यतिथि थी। उन्हें श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इसी बीच स्व. अनंतलाल महतो की पत्नी को पोता रवि शंकर पटेल गोद में उठाकर श्रद्धांजलि स्थल तक लाया। पति की तस्वीर पर फूल चढ़ाने के बाद बेटा जितेन्द्र महतो अपनी मां को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.