मोतिहारी, अप्रैल 21 -- मधुबन, निसं। मधुबन थाना के दुलमा पंचायत के वार्ड-7 निवासी विजय मांझी के पुत्र प्रिंस कुमार(12) की मौत मंगलवार को बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से हो गयी है। वह गांव के अन्य बच्चों व महिलाओं के साथ भेलवा पंचायत के मनपुरवा ग्राम के पास से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गया था। वह नदी के गहरे पानी में चला गया है। इससे उसकी मौत हो गयी है। सूचना पर ग्रामीणों ने ढूंढ़कर नदी से शव को बाहर निकाला है। मुखिया बेबी यादव के प्रतिनिधि रंजेश यादव सहित अन्य ग्रामीण बताते हैं कि वह अपने गांव की महिलाओं के साथ सितुआ पकड़ने नदी के पास गया था। यह भी पढ़ें- गंडक नदी में डूबे युवक का शव 60 घंटे बाद बरामद इस दौरान वह स्नान करने नदी में चला गया है। इससे डूबने से उसकी मौत हो गयी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव को प...