मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मीनापुर। सिवाइपट्टी थाने के बजरमुरिया गांव के समीप शनिवार को बूढ़ी गंडक में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। मृतका बजरमुरिया की 13 वर्षीया स्नेहा कुमारी थी। बताया जाता है कि स्नेहा भैंस नहलाने के लिए नदी में गई थी, जहां गहरे पानी में चले जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...