बूढ़ी गंडक में डूबे फाइनेंस कर्मी का शव 24 घंटे बाद मिला
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीढ़ी घाट पर रविवार को बूढ़ी गंडक में डूबे फाइनेंस कर्मी विकास कुमार (25 वर्ष) का शव चौबीस घंटे बाद नदी से बरामद कर लिया गया है। शव की तलाश में एसडीआरएफ की दो टीमों को लगाया गया था। टीम ने सोमवार को शव ढूंढ़ निकालाRs.। शव पानी से बाहर लाते ही किनारे पर बैठे परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबा फाइनेंस कर्मी, लापताघटनाक्रम बताया गया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे विकास अपने मित्र के साथ सीढ़ी घाट पर नहाने पहुंचा था। दोनों कपड़े उतारकर नदी में उतरे ही थे कि अचानक विकास का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख उसका दोस्त बचाने के लिए आगे बढ़ा। लेकिन, वह डूबने लगा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और विकास के दोस्त को बाहर निकाला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.