मुजफ्फरपुर, जून 22 -- कांटी। दादर कोल्हुआ निवासी 19 वर्षीया राखी कुमारी की बूढ़ी गंडक में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को युवती का शव बरामद किया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राखी नदी किनारे गई थी, जहां पैर फिसलने से नदी में डूब गई। सीओ पिंटू कुमार, मुखिया लखींद्र साह, दिलीप साह ने परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद अहियापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। यह भी पढ़ें- बूढ़ी गंडक में डूबने से युवती की मौत यह भी पढ़ें- इलाज के लिए बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...