मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के चक्की रसूल्लागंज (मोर) गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी में बुधवार की शाम डूबने से पशुपालक की मौत हो गई। गोताखोरों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक नागेंद्र राय (45) था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नागेंद्र राय बुधवार की शाम बूढ़ी गंडक नदी में मवेशी नहलाने गए थे। इसके बाद वे स्नान करने लगे। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी चले गए। पशुपालकों के शोर मचाने पर जुटे गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पत्नी कौशल्या देवी का रो रो कर बुरा हाल है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...