बूढ़ी गंडक पर मीनापुर व नून नदी पर पारू में होगा पुल का निर्माण
मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के बूढ़ी गंडक नदी पर मीनापुर में दो जगहों पर और पारू में नून नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होगा। मीनापुर के रघई घाट व मकसूदपुर और पारू के देवरिया में पुल का निर्माण होगा। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। यह पुल टू से फोरलेन होगा। रघई घाट पर फोरलेन पुल से शिवहर के साथ मोतिहारी जाना आसान होगा। वहीं देवरिया में टू लेन ब्रिज से आवागमन सुचारू होगा। फिलहाल रघई घाट व देवरिया पुल सिंगल लेन का ही है। इससे अक्सर ट्रैफिक जाम रहता है। यातायात प्रभावित हो जाता है। यह भी पढ़ें- बैरिया तथा रतनपुर गांव के लोगों के आवागमन के लिए नाव ही एकमात्र सहारापुल निर्माण की योजना इस संबंध में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने अप्रैल महीने की जारी प्रगति रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.