बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबा फाइनेंस कर्मी, लापता
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिकंदरपुर सीढ़ी घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान मिठनपुरा स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत विकास कुमार (25) रविवार की शाम करीब चार बजे डूब गया। उसकी तलाश के लिए जब एसडीआरएफ की टीम को कॉल की गई तो जवाब मिला कि गाड़ी में तेल नहीं है, इसलिए अभी नहीं पहुंच सकते।
घटनास्थल पर पुलिस की प्रतिक्रिया सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी से लेकर सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने कई बार एसडीआरएफ को कॉल की। करीब चार घंटे के बाद एसडीआरएफ की टीम को मुशहरी सीओ ने गाड़ी का इंतजाम करके सिकंदरपुर सीढ़ी घाट पर भेजा। लेकिन, रात के आठ बज जाने के कारण अंधेरे में नदी में विकास की तलाश नहीं हो सकी।
विकास की पृष्ठभूमि विकास कुमार मूल रूप से जैतपुर थाने के बसरा का निवासी है। दामोदरपुर के ओमनगर मोहल्ला में परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.