समस्तीपुर, मार्च 10 -- विभूतिपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरिया डीह के निकट बूढ़ी गंडक नदी में मंगलवार को नदी उपलाते हुए करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक के चेहरे पर जख्म के निशान है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया अभी तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम में भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.