समस्तीपुर, मार्च 10 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरिया डीह के निकट बूढ़ी गंडक नदी में मंगलवार को नदी उपलाते हुए करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक के चेहरे पर जख्म के निशान है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया अभी तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...