बूढ़ी गंडक नदी के बसौना घाट में डूबे दो किशोरों का शव 24 घंटे बाद बरामद
बेगुसराय, अगस्त 17 -- मंझौल, एक संवाददाता। चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी के बसौना घाट में रविवार को स्नान के क्रम में डूबे मंझौल के तीन किशोरों में से दो शवों को पबड़ा घाट के पास नदी से सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। दोनों शवों को पबड़ा घाट के पास से ही कुछ दूरी पर बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों की जानकारी पुलिस सूत्रों के अनुसार एसडीआरएफ की टीम के द्वारा मंझौल पंचायत-तीन वार्ड-छह नित्यानंद चौक निवासी बबलू सहनी का 12 वर्षीय आदर्श कुमार का शव सोमवार को 7.45 बजे नदी से बरामद हुआ। वहीं, मंझौल पंचायत-एक वार्ड-तीन निवासी अर्जुन यादव का 13 वर्षीय पुत्र पवन कुमार का शव सोमवार के दोपहर 1.55 बजे में नदी से बरामद हुआ।
सर्च ऑपरेशन की जानकारी सोमवार की सुबह में चांदपुर थाना क्षेत्र के अझौर घाट के समीप बूढ़ी गंडक नदी में एक शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.