मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत बूढ़ी गंडक नदी से जुड़े घाटों का सौंदर्यीकरण होगा। इन्हें नए सिरे से विकसित करते हुए ब्लू व ग्रीन यानी जल और हरित क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा। लोगों के मनोरंजन के लिए हरित क्षेत्र को डिजाइन किया जाएगा। बच्चों के लिए खेल क्षेत्र विकसित होगा। नदी को स्वच्छ बनाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण पर खास फोकस रहेगा।मंगलवार को शहरी नदी प्रबंधन योजना को लेकर नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए, नई दिल्ली) के मार्गदर्शन में आईसीएफ व एआईआईएलएसजी के कंसोर्टियम ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए योजना की विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तुति में नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के उपायों के साथ नदी तट के विकास पर जोर दिय...