गुमला, मई 3 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत अंतर्गत पोटरों स्थित प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण के उपरांत मंदिर परिसर में स्थापित नंदी महाराज व बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दो दिनी धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा व भक्ति के माहौल में हुआ। मौके पर मंदिर परिसर से पारस नदी तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कलश यात्रा का आयोजनकलश यात्रा में कन्याओं और श्रद्धालु महिलाओं की टोली पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर मंदिर परिसर से निकली। यात्रा मुख्य मार्ग और बसिया रोड होते हुए पारस नदी तट पहुंची। वहां पंडित परमानंद पांडा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायम...