गढ़वा, अप्रैल 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सर्किट हाउस में सूबे के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि बूढ़ा पहाड़ से अभी नक्सली समाप्त नहीं हुए हैं। उसे पुलिसिया कार्रवाई से सिर्फ नियंत्रित किया गया है। ऐसे में सीआरपीएफ को अभी कुछ सालों तक इन क्षेत्रों से अपना कैंप नहीं हटाना चाहिए। वित्त मंत्री सोमवार को बूढ़ा पहाड़ एक्सन प्लान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए गढ़वा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल को वह स्वयं बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में जाकर वहां का दौरा किया था। उसके बाद उन्होंने गढ़वा आकर यहां के अधिकारियों के साथ बैठक की और वहां के लोगों के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- सहायक आचार्यो ने वित्त मंत्री को सौंपा मांग पत्र बैठक के बाद परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बूढ़ा पहाड़ को पूरी तरह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.