बूढ़ा करमा पूर्वजों की विरासत व झारखंडी पहचान है : चंद्रप्रकाश
रामगढ़, सितम्बर 27 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि रामगढ़ प्रखंड के कुंदरुकला के महथा बगीचा फुटबॉल मैदान में रविवार को बूढ़ाकरम पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी विशिष्ट अतिथि मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, रामगढ़ पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, जिप अध्यक्ष सुधा चौधरी, उपाध्यक्ष रीता देवी जिप सदस्य जलेश्वर महतो, जिप सदस्य धनेश्वर महतो उर्फ़ डीएम, ब्रह्मदेव महतो समेत कई अतिथि शामिल हुए। नृत्य अखाड़ा का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद ने कहा की बूढ़ाकरम महोत्सव झारखंडी संस्कृति का पहचान है। पूर्वजों से मिला विरासत है। इसे जीवंत रखना जरुरी है। गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो अखड़ा मे ढ़ोल नगाड़ा बजाए हज़ारों लोगों के बीच खूब थिरके।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.