भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मानसून के बाद करीब आठ माह तक शहर से दो किलोमीटर दूर बहने वाली गंगा नदी की धारा को नजदीक लाने की कवायद जारी है। इसके लिए एक ओर जहां रत्तीपुर घाट से मानिक सरकार घाट तक दियारा पर जमी गाद मिट्टी को ड्रेजिंग मशीन से काटकर पानी बहने का रास्ता तैयार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गंगा की उपधाराओं में ईंट, राबिश और मिट्टी डालकर बहाव को बाधित कर इसपर रास्ता तैयार किया जा रहा है। शहर के बूढ़ानाथ घाट स्थित रिवर फ्रंट के सामने भी जमुनिया धार पर मिट्टी व ईंट डालकर दियारा पर आवाजाही के लिए रास्ता तैयार कर दिया गया है। इस रास्ते का उपयोग दियारा से बालू का उठाव और खेती के लिए ट्रैक्टर ले जाने के लिए किया जा रहा है।जमुनिया धार होकर जहां चंपानदी का पानी सालोंभर बहता रहता है। वहीं जमुनिया धार में ही शहर के सभी ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.