भागलपुर, अप्रैल 23 -- भागलपुर। बूढ़ानाथ चौक से कुछ दूरी पर मुख्य मार्ग पर पिछले दो दिनों से एक बिजली का खंभा झुका हुआ है। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी है। कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने इस बारे में सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा से जानकारी ली और अविलंब उसे दुरुस्त कराने को कहा है। उन्होंने कहा है कि अगर तार को फिलहाल शिफ्ट नहीं किया जा सकेगा तो कम से कम पोल को डिस्मेंटल करके हटाएं। वहीं सहायक अभियंता ने बताया कि अज्ञात वाहन के धक्के से पोल झुक गया। यह भी पढ़ें- खबर का असर: नारियल पेड़ से बिजली तार हटाया, पोल पर लगाया गया गुरुवार सुबह तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.