बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में गिरा सूखा पेड़, बड़ा हादसा टला
भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब परिसर में स्थित बजरंगबली मंदिर के ठीक ऊपर मौजूद एक पुराना सूखा पेड़ अचानक गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी श्रद्धालु या स्थानीय नागरिक को कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, पेड़ गिरने से मंदिर के समीप बने शेड की छत पर लगा चदरा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के वक्त मंदिर परिसर में सामान्य हलचल थी। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग चौंक गए, लेकिन किसी के हताहत न होने से प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली。
नगर निगम की तत्परता मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम तुरंत हरकत में आई और तत्परता दिखाते हुए वन विभाग को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आधुनिक कटर मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने भारी-भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.