रुडकी, जुलाई 14 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने बूढ़पुर जट्ट में चर्चित हत्याकांड का खुलासा कर उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। तमंचा खोलते समय उनसे ही गोली चली थी। इसके बाद तीनों ने निर्दोष लोगों को हत्या के मुकदमे में फंसाने की साजिश रची थी। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में घटना का खुलासा कर बताया कि 11 जुलाई की शाम को बूढ़पुर जट्ट के एक खेत में सौरभ पुत्र राजेंद्र को गोली लगने की सूचना मिली। घायल सौरभ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर रॉबिन, अनुज और प्रदुमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...