चम्पावत, जुलाई 15 -- जगदीश राय, लोहाघाट। पीजी कॉलेज लोहाघाट में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत बूट कैंप जारी है। इस दौरान विद्यार्थियों को मार्केटिंग की जानकारी दी गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी ने बताया कि विशेषज्ञ दिग्विजय सिंह ने वित्तीय प्रबंधन के बारे में बताया। डॉ. रजत शर्मा ने बिजनेस माडल कैनवस का प्रशिक्षण दिया। छात्रों ने बिजनेस मॉडल तैयार करने का अभ्यास किया। डॉ. महेंद्र रौतेला ने जीएसटी, स्टार्टअप योजनाओं, लोन की जानकारी दी। विद्यार्थियों को मार्केटिंग पिचिंग के गुर सिखाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...