देहरादून, दिसम्बर 18 -- देहरादून। शिमला बायपास स्थित शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज देहरादून के ऑडिटोरियम में आयोजित बूट कैंप प्रशिक्षण के दूसरे दिन सफल उद्यमी कैसे बनें विषय पर चर्चा हुई। प्रशिक्षण में प्रो. नीलम सक्सेना एवं प्रो. रिचा सिन्हा ने आधुनिक तकनीकों और उद्यमिता से जुड़े महत्वपूर्ण विचार साझा किए। गंगाजली समूह के प्रस्तुतीकरण में डॉ. संतोष चमोला ने कहा कि संयम, लगन, धैर्य और निरंतर कठिन परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों ने समग्र शिक्षा उत्तराखंड द्वारा उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.