प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में आयोजित तीन दिनी 'प्रॉब्लम सॉल्विंग एंड आइडिएशन बूट कैंप' का दूसरा दिन अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा। इस दिन का विषय 'जैव उर्वरक: खाद्य सुरक्षा एवं खाद्य संरक्षा के भविष्य का निर्माण' था। संचालन डॉ. कीर्ति राजे सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रो. एचके केहरी रहे, जबकि अध्यक्षता प्रो. मीना राय ने की। विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. अनुराधा राय (वैज्ञानिक, इफ्को फूलपुर) ने व्याख्यान दिया। डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.